Bike rider dies after being hit by tractor-trolley
- फोटो : RUDRAPUR
सितारगंज। ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
पिपलिया नाथू गांव निवासी जस्सा सिंह (45) पुत्र अमरीक सिंह मंगलवार देर शाम चौमेला से काम कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह आरके ढाबा के पास पहुंचे तो अनाज से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे उनकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें 108 एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। जस्सा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पत्नी जसवीर कौर और बेटी रमनदीप कौर का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का बेटा भूपेंद्र सिंह उर्फ रोबिन हल्द्वानी एक कंपनी में नौकरी करता है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को हादसे की तहरीर नहीं दी गई थी।