फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: तीन वर्ष बाद भी नहीं मिला नंदा गौरा कन्या धन योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता मिलन कार्यक्रम में में सल्या गांव की दिव्या ने उठाया मामला, 14 शिकायतें मौके पर ही हल
विज्ञापन

डीएम ने विभागीय अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
रुद्रप्रयाग। विकास भवन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में 32 शिकायतें दर्ज हुईं, जिसमें 14 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कार्रवाई कर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सल्या गांव की दिव्या ने तीन वर्ष बाद भी नंदा गौरा कन्या धन योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में दशज्यूला क्षेत्र के ग्रामीणों ने कोटखाल-जरम्वाड़-घटुड़ा तोक में सड़क का मिलान कार्य शुरू नहीं होने की शिकायत की। उन्होंने प्रशासन से मौके का निरीक्षण का तत्काल कार्य शुरू कराने की मांग की। वहीं, दैजीमांडा निवासी अनूप सेमवाल ने आवासीय मकान के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत की गुहार लगाई। छतोड़ा गांव की कश्मीरा देवी ने मानकानुसार विधवा पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता मिलन कार्यक्रम में ग्रामीण समन सिंह बुटोला ने निर्माणाधीन लौंगा बैंड-धनोली मोटर मार्ग को लेकर पूर्व में स्वीकृत ग्रेड, एलायमेंट व लेवल के अनुसार कटान की स्वीकृति की मांग की। इस मौके पर सीडीओ नरेश कुमार, डीडीओ अनीता पंवार, सीओ हर्षवर्धनी सुमन, एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें