फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सदन में कोरम पूरा न होने पर बीडीसी बैठक की निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अगस्त्यमुनि। क्षेत्र पंचायत मंदाकिनी की त्रैमासिक बैठक कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित कर दी गई। बैठक में 202 सदस्यों में से मात्र 58 सदस्य ही बैठक में उपस्थित रहे। जबकि सदन की कार्यवाही सुचारू करने के लिए 68 सदस्यों की जरूरत थी, जिस कारण इसे शिविर के तौर पर आयोजित कर जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों के सम्मुख अपनी समस्याएं रखी।
बृहस्पतिवार को ब्लाॅक सभागार में सुबह 11 बजे से बीडीसी बैठक होनी थी पर तय से डेढ़ घंटे बाद भी शुरू नहीं हो पाई। बीडीओ सहित तमाम कर्मचारी प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों से संपर्क करते रहे पर कोरम पूरा नहीं हो पाया। इन परिस्थितियों में ब्लॉक प्रमुख विजया देवी ने सदन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी की मौजूदगी में जन प्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं मौजूद अधिकारियों को अवगत कराने को कहा। सीडीओ ने ग्राम पंचायत प्रधानों को सलाह दी कि वह जारी धनराशि को ग्राम पंचायत की आम बैठक बुलाकर विकास कार्यों पर खर्च करें।
ग्राम पंचायत स्यूंड के ग्राम प्रधान विकास नौटियाल ने गांव में बंदरों के आतंक और उससे हो रहे नुकसान के बारे में अवगत कराया। मामले में वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले से अभी तक अलग-अलग स्थानों से 1500 बंदरों को पकड़कर चिड़ियापुर बाड़े में बंध्याकरण के लिए भेजा जा चुका है।
ग्राम पंचायत फलई के ग्राम प्रधान विजयपाल राणा एवं अन्य ने सुझाव दिया कि सीएसआर की धनराशि से वन भूमि के निकट वाली ग्राम पंचायतों में अतिरिक्त सोलर लाइट लगाई जाए। सीडीओ ने पालतू जानवरों के बचाव के लिए गोशालाओं को पक्का बनाने की अपील भी की।
इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख सुभाष नेगी, बीडीओ प्रवीण भट्ट, प्रधान संतोष भट्ट, वीरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, देवेश्वरी देवी, देवेंद्र सिंह, दलेब सिंह, शारदल, क्षेपंस अर्जुन सिंह, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन







सदन के समय पर उठाए सवाल

प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल राणा का कहना हैं कि आज शारदीय नवरात्र के अंतर्गत दुर्गा अष्टमी का दिन था, अधिकांश घरों में आज कन्या पूजन एवं पूजा अर्चना रहती है। वहीं आजकल शादियों के भी लग्न है। इससे अधिकांश जनप्रतिनिधि उसमें व्यस्त रहे होंगे। ऐसे में क्षेत्र पंचायत की बैठक बुलाने का कोई औचित्य नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें