फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में आयुष व प्रिया ने लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ में 1500 मीटर दौड़ अंडर-14 बालक वर्ग में आयुष व बालिका वर्ग में प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतिभाएं अब, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ऊखीमठ ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के द्वारा आयोजित खेल महाकुंभ ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं जीआईसी खेल मैदान में आयोजित की गई। यहां, अंडर-14 बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रियांशु प्रथम, राजन द्वितीय व रितेश तृतीय रहे। इसी स्पर्धा के बालिका वर्ग में स्मिता पहले, कंचन दूसरे और रीनातीसरे स्थान पर रही। 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रियांशु ने बाजी मारी। खो-खो और कबड्डी बालक वर्ग में डा. जैक्सवीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी प्रथम रहा। खो-खो बालिका वर्ग का खिताब भी इसी विद्यालय को मिला। जबकि वॉलीबाल बालक वर्ग में जीआईसी नाला विजेता रहा। अंडर-17 बैडमिंटन बालक वर्ग में आयुष विजेता रहे। जबकि 800 मीटर दौड़ में नारायणकोटी के हिमांशु ने प्रथम व ल्वारा के रजनीश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा बालिका वर्ग में बडासू की प्रियंका व जामू की लक्ष्मी क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। सभी खेल स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे खिलाड़ी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपने ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के अधिकारी व शिक्षक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें