फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाओं ने परियोजना कार्यालय पर जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर बाल विकास परियोजना कार्यालय में प्रदर्शन कर तालाबंदी की। उन्होंने मांगपूर्ति न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी देते हुए एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं बाल विकास परियोजना कार्यालय पहुंचीं। वहां मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए उन्होंने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमा बर्त्वाल ने कहा जब तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती वे परियोजना कार्यालय में कार्य नहीं होने देंगे। संगठन की जिला उपाध्यक्ष रोशनी नौटियाल ने कहा कि बीते वर्ष भी कई दिन तक आंदोलनरत रहने के बाद सरकार ने मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन स्थिति जस की तस है। इस मौके पर संतोषी नेगी, सीमा नेगी, संगीता राणा, दिक्की देवी, कुसुम देवी, राजेश्वरी, अनीता, आशा देवी, प्रर्मिला देवी, बबली देवी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें