फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: प्राथमिक शिक्षक संघ की अगस्त्यमुनि शाखा के अनूप बने अध्यक्ष

Fri, 27 Sep 2024 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं अधिवेशन का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अगस्त्यमुनि। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की क्षेत्रीय शाखा अगस्त्यमुनि की ओर से शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं अधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन में शैक्षणिक उन्नयन के साथ-साथ नई शाखा कार्यकारिणी के चुनाव भी हुए जिसमें अध्यक्ष पद पर अनूप नेगी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीनी प्रसाद भट्ट चुने गए।
विज्ञापन

ब्लाॅक मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम क्षेत्रीय शाखा की तदर्थ समिति के अध्यक्ष अनूप नेगी की अध्यक्षता में हुए। संगोष्ठी में शिक्षकों ने प्रारंभिक शिक्षा की चुनौती में निपुण भारत अभियान पर विचार रखे। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी प्रधानाचार्य राइंका बसुकेदार एलपी भट्ट व चुनाव पर्यवेक्षक जगमोहन सिंह बुटोला की मौजूदगी चुनाव हुए जिसमें उपाध्यक्ष पद पर अजय कुमार, नवीन सेमवाल, प्रभाकर बेंजवाल व विद्यादत्त सेमवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। रेखा रावत को उपाध्यक्ष (महिला), गिरजेश सेमवाल मंत्री, सुनील भट्ट संयुक्त मंत्री बनाए गए। संदीप भट्ट, रमेश लाल उप मंत्री, सुरेंद्र सोनियाल, दिनेश चंद्र गोस्वामी, आनंद पाल भंडारी संगठन मंत्री, सुनीता जगवाण संगठन मंत्री (महिला), रजनी गोंसाई, कमल पंवार, विनय सजवाण, प्रचार मंत्री, बीना पंवार प्रचार मंत्री (महिला), नीलम बिष्ट कोषाध्यक्ष व संगीता पंवार को लेखाकार चुना गया। इस मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी सुनीता पुरोहित, प्राशिसं के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह झिंक्वाण, जिला महामंत्री दिनेश चंद्र भट्ट आदि शिक्षक मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें