फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से मानदेय के इंतजार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के अंतर्गत कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सेविकाओं को छह माह से मानदेय नहीं मिल पाया है। साथ ही किराये पर चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया व प्रतिमाह वितरित होने वाले टीएचआर का बजट भी नहीं मिल पाया है। आंगनबाड़ी संगठन ने सरकार से जल्द मानदेय व किराया भुगतान की मांग की है।
विज्ञापन

संगठन की केंद्रीय प्रभारी सुमति थपलियाल व जिलाध्यक्ष सुनीता ने बताया कि कोरोनाकाल से लेकर विस चुनाव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सेविकाओं के द्वारा सभी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया गया, लेकिन सरकार द्वारा प्रोत्साहन के बजाय उन्हें छह माह से मानदेय नहीं दिया जा रहा है। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष शांति खन्ना, सुरजी नेगी, प्रेमा बत्र्वाल, अनीता नेगी, राजेश्वरी रावत, गायत्री जगवाण, दीपा देवी, पूजा देवी, मीना देवी, सुनीता देवी, अनसूया देवी आदि मौजूद थे। इधर, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैली प्रजापति ने बताया कि पहले मानदेय व किराया भुगतान ट्रेजरी के माध्यम से होता था, लेकिन मार्च से व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें