फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनशक्ति बैंक में 150 से अधिक खाते मैच्योरिटी के बाद हुए लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक मुख्यालय अगस्त्यमुनि में संचालित जनशक्ति बैंक में खाताधारकों के सावधानी व अन्य जमा खातों की अवधि पूरे होने के बाद भी उन्हें धनराशि नहीं लौटाई जा रही है। बैंक शाखा में 150 से अधिक जमा खाते मैच्योरिटी के बाद लॉक हो गए हैं। खाताधारकों ने बैंक प्रबंधन पर रुपये देने में आनाकानी और धमकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पिछले लंबे वर्ष से संचालित जनशक्ति बैंक में अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र के कई लोगों ने अपने खाते खुलवाए हैं। सावधी जमा के साथ ही चालू खाते और एफडी हैं। बैंक शाखा के 150 खाता मैच्योरिटी के बाद लॉक हो गए हैं। खाताधारक अनूप बुटोला ने बताया कि उनका खाता मैच्योर हो गया है, जिससे उन्हें कुल 13 लाख 50 हजार रुपये मिलने हैं। कई बार बैंक शाखा में धनराशि निकालने के चला गया हूं, लेकिन शाखा प्रबंधक धनराशि देने में आनाकानी कर रहे हैं। इधर, बैंक के शाखा प्रबंधक राजेश वशिष्ठ ने बताया कि कुछ खाते फ्रिज हो गए थे, जिससे धनराशि निकासी नहीं हो पा रही है। बावजूद प्रतिदिन दो-चार खाते क्लीयर किए जा रहे हैं। सोसायटी से जुड़े खातों में दिक्कत हो रही है। 29 अप्रैल को इस संबंध में हाईकोट में सुनवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें