छह सूत्री मांगों को लेकर रुद्रप्रयाग पुराने विकास भवन में धरना देते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व ?
- फोटो : RUDRAPRYAG
छह सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सेवविकाओं ने आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन बंद कर दिया है। साथ ही मोबाइल एप भी ठप कर दिया है। आंदोलनकारियों का कार्यबहिष्कार/धरना 16वें दिन भी जारी रहा।
ऊखीमठ में संगठन की ब्लॉक की अध्यक्ष रोशनी नौटियाल ने कहा कि प्रदेश संगठन के निर्देश पर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन बंद कर दिया गया है। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी को भी पत्र के माध्यम से सूचित कर दिया गया है। धरना देने वालों में राजेश्वरी देवी, सुनीता, सविता, लता, बबीता, रजनी, मंजू चौधरी, राधिका सेमवाल, बीना देवी व आशा देवी मौजूद थी। इधर, मुख्यालय रुद्रप्रयाग में पुराने विकास भवन में अगस्त्यमुनि की आंगनबाड़ी कार्यकर्र्ताओं ने धरना देते हुए सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। उधर, जखोली में ब्लॉक कार्यालय में आंदोलन जारी रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती वह आंदोलनरत रहेंगी।