फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ग्राम प्रधान पर लगाया धांधली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। पट्टी बच्छणस्यूं के ग्राम पंचायत बैरागणा के ग्रामीणों ने वर्ष 2014 से 2019 के बीच मनरेगा कार्यों में धांधली का आरोप है। उन्होंने सीडीओ से जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण गुरू लाल का कहना है कि तत्कालीन ग्राम प्रधान द्वारा मनरेगा योजना में अपने चहेतों को कार्य दिए गए हैं। साथ ही सरकारी धन का दुरुपयोग करते हुए कई कार्य सिर्फ कागजों में किए गए हैं। कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत अन्य कई कार्य भी नहीं किए गए हैं। वहीं पूर्व ग्राम प्रधान जयकृष्ण भट्ट ने आरोपों को निराधार बताया। कहा कि, उनके कार्यकाल में सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन नियमों के तहत ही हुआ है। इधर, सीडीओ मनवेंद्र कौर ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी से जानकारी मांगी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें