फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 और 18 प्लस के सभी लोगों को एक साथ लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीनेशन के तहत अब रुद्रप्रयाग जिले के केंद्रों पर 45 वर्ष से अधिक व 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों को एक साथ कोरोना का टीका लग सकेगा। स्वास्थ्य विभाग ने सभी केंद्रों पर पर्याप्त टीके की व्यवस्था की दी है। जिले में टीकाकरण के लिए 25 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

लगभग ढाई लाख की आबादी वाले रुद्रप्रयाग जिले में 45 वर्ष से अधिक उम्र में 59 हजार से अधिक व 18 से 44 आयु वर्ग में एक लाख 5 हजार से अधिक का टीकाकरण होना है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 96 फीसदी और 60 फीसदी युवाओं का टीकाकरण हो चुका है। विभाग की ओर से पहले दोनों आयुवर्ग के लिए अलग-अलग तिथि पर केंद्रों पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई थी, लेकिन अब एक साथ वैक्सीनेशन किया जाएगा। वैक्सीनेशन नोडल अधिकारी डा. गरिमा चौधरी ने बताया कि अब 25 केंद्रों पर दोनों आयुवर्ग का टीकाकरण एक साथ होगा। जरूरी हुआ तो केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही मोबाइल वैन के जरिए भी छूटे लोगों को टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें