फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशवाणी ने दिया गायिका रामेश्वरी को बी हाई ग्रेड का दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड के पर्यटन ग्राम सारी निवासी व जागर-मांगल गायिका रामेश्वरी देवी को आकाशवाणी देहरादून ने ऑडिशन में बी हाई ग्रेड का दर्जा दिया है, लोक कला के क्षेत्र में यह बड़ा सम्मान उम्दा कलाकारों को दिया जाता है।
विज्ञापन

पिछले 23 वर्षों से स्वयं की बनाई जागर व मांगलों को अपनी लय में गाने में निपुण रामेश्वरी देवी इस प्राचीन कला को संजोने के साथ संरक्षण में जुटी हैं। उनके द्वारा मां नंदा, भैरव भगवान, नृसिंह देवता, तुंगनाथ की जागरों के साथ उन्होंने विवाह व अन्य मांगलिक गीत भी गाए हैं। बचपन में अपने गांव रांसी में दादी मैना देवी से रामेश्वरी देवी ने देवताओं की जागर व पारंपरिक मांगल सीखे। वे प्रतिवर्ष तृतीय केदार के कपाट खुलने व बंद होने पर अन्य महिलाओं के साथ धाम में जागरों का गायन करती हैं।
वर्ष 2013 व 2018 में आकाशवाणी द्वारा देहरादून स्थित केंद्र में उनके बाबा तुंगनाथ, श्रीकृष्ण भक्ति और विवाह के मांगल गीतों की रिकार्डिंग की थी। तब, जागरों को आकाशवाणी द्वारा सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग दी गई। अब, पुन: जागर गायन ऑडिशन में बोर्ड ने उन्हें बी हाई ग्रेड का दर्जा दिया है, जो विशेष सम्मान है। विधायक मनोज रावत का कहना है कि रामेश्वरी भट्ट ने पौराणिक जागर व मांगल को नया आयाम दिया है। वे, स्वयं ही जागर-मांगलों की सुर-लय बनाते हुए गायन करती हैं और अन्य महिलाओं को भी जानकारी देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें