फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंतनगर में चार दिवसीय किसान मेला आज से

विज्ञापन
पंतनगर में विभिन्न फर्मों की ओर से लगाए जा रहे स्टॉल। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
विवि परिसर में मंगलवार से चार दिवसीय किसान मेले का शुभारंभ हो रहा है। इसका उद्घाटन गांधी मैदान में सुबह 11 बजे अल्मोड़ा निवासी प्रगतिशील किसान हीरा सिंह बिष्ट करेंगे। प्रगतिशील किसान शेरपुर नारसन हरिद्वार के विजयपाल सिंह, रंजीतनगर बाजपुर के हरमिंदर सिंह और काशीपुर के सुमित लखोटिया बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

निदेशक संचार डॉ. एसके बंसल ने बताया कि मुख्य अतिथि को मेले में लगी उद्यान प्रदर्शनी स्टॉलों का भ्रमण भी कराया जाएगा। इस दौरान विवि कुलपति डॉ. तेज प्रताप, निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. अनिल कुमार शर्मा व निदेशक शोध डॉ. एएस नैन भी मौजूद रहेंगे। बताया कि मेले में अब तक छोटे-बड़े 430 स्टॉलों का पंजीकरण हो चुका है। मेले में शिरकत करने वाले किसानों को पंतनगर और हल्दी रेलवे स्टेशन से लाने-ले जाने सहित उनके रात्रि विश्राम की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मेले के चारों दिन किसानों को विभिन्न शोध केंद्रों का भ्रमण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें