फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागेश्वर की दुधारू और डॉ. सलीम की गाभिन गाय सर्वोत्तम

विज्ञापन
पंतनगर किसान मेले में नागेश्वर यादव की गाभिन गाय को रिबन बांधकर सुशोभित करते डॉ. तेज प्रताप। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
विवि में आयोजित किसान मेले के तीसरे दिन पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय प्रांगण में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कुल 36 पशु शामिल हुए। पशुपालकों ने अपने पशुओं का आठ वर्गों में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में किच्छा के डॉ. सलीम की गाभिन गाय एवं इंदिरा कॉलोनी पंतनगर के नागेश्वर यादव की दुधारू गाय को सर्वोत्तम पशु घोषित किया गया। इन पशुओं को कुलपति डॉ. तेज प्रताप ने रिबन बांधकर सुशोभित किया।
विज्ञापन

पशु प्रदर्शनी के बछिया वर्ग में सुमित प्रसाद की बछिया, गाभिन बछिया वर्ग में रविंद्र की गाभिन बछिया, गाभिन गाय वर्ग में डॉ. सलीम की गाय, दुधारू गाय वर्ग में नागेश्वर की गाय, गो-वत्स वर्ग में हरेंद्र यादव का गो-वत्स प्रथम स्थान पर रहे। दुधारू जर्सी गाय वर्ग में मुमताज अली की गाय, गाभिन जर्सी गाय वर्ग में धर्मेंद्र यादव की गाय तथा कटरा वर्ग में संजीव कुमार शर्मा का कटरा द्वितीय स्थान पर रहे। इन वर्गों में प्रथम स्थान पर कोई पशु नहीं रहा। प्रदर्शनी के संयोजक अधिष्ठाता पशु चिकित्सा डॉ. एनएस जादौन एवं सह संयोजक डा. अवधेश कुमार थे। निर्णायक मंडल में डॉ. डीवी सिंह, डॉ. डी. कुमार, डॉ. एसके सिंह और डॉ. शिव प्रसाद थे।
मेले में विवि के अब तक बिके 20 लाख के बीज
पंतनगर। किसान मेले के तीसरे दिन भी किसानों ने विभिन्न खरीफ फसलों के बीज खरीदे। किसानों ने मेले में एसपीसी, सीआरसी और विवि फार्म के स्टालों से करीब 20 लाख रुपये के बीज खरीदे। एसआरसी, वीआरसी, एग्रो फारेस्ट्री, फ्लोरीकल्चर और एटिक के स्टालों से लगभग चार लाख रुपये के बीज, पौधों और एटिक व प्रकाशन निदेशालय के स्टालों से लगभग 57 हजार रुपये के प्रकाशनों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

गोष्ठी में समस्याओं का समाधान
पंतनगर। गांधी हॉल में आयोजित विशेष व्याख्यान माला के अंतर्गत ‘बीज उत्पादन’ विषय पर वैज्ञानिक डॉ. पीएस शुक्ला एवं किसान हरमिंदर सिंह संधू ने व्याख्यान दिया। गांधी हॉल में आयोजित किसान गोष्ठी में वैज्ञानिकों ने किसानों की समस्याओं का समाधान भी किया। मेले में बृहस्पतिवार को किसानों को विभिन्न शोध केंद्रों का भ्रमण एवं अवलोकन कराया गया। किसानों के मनोरंजन के लिए रात आठ बजे से गांधी हॉल में सांस्कृतिक संध्या के तहत कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
नवोन्मेषी किसान निर्मल आज करेंगे मेले का समापन
पंतनगर। किसान मेले का शुक्रवार को अंतिम दिन है। मेले का समापन समारोह शाम तीन बजे से गांधी हॉल में आयोजित होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि देहरादून जनपद के जौनसार-भाबर क्षेत्र के थैनाखत के पंचगाव निवासी प्रगतिशील कृषक निर्मल सिंह तोमर होंगे। निर्मल को नवोन्मेषी किसान पुरस्कार-2020 से सम्मानित किया जा चुका है। समारोह में किसान मेले के चार दिनों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान पाने वालों को पुरस्कार दिए जाएंगे।
मेले की बेहतरी को अधिकारियों और स्टाल धारकों ने किया मंथन
पंतनगर। विवि में आयोजित किसान मेले में नई पहल करते हुए निदेशक प्रसार डॉ. अनिल शर्मा ने स्टाल धारकों के साथ मेले की और अधिक बेहतरी के लिए सीएबीएम सभागार में बैठक की। स्टाल धारकों ने सुझाव दिए कि मेले में एक प्रकार के स्टाल एक ही साथ लगाए जाने चाहिए। बारिश से बचने के लिए वर्षा अवरोधी स्टाल लगाने का सुझाव भी दिया गया।
अगले मेले की तिथियों की जानकारी भी स्टाल धारकों व किसानों को दी जानी चाहिए, ताकि वे लोग अगले मेले में आने की तैयारी कर सकें। मेले के दौरान पीने का पानी, शौचालय व बिजली के साथ सुरक्षा उपलब्ध कराने का भी सुझाव दिया गया। जैविक खेती, खाद, रसायन, इत्यादि के प्रदर्शन विवि के साथ मिलकर लगाए जाने की बात कही। डा. शर्मा ने कहा कि आने वाले किसान मेलों में बताए सुझावों पर अमल कर मेले को और सुविधाजनक बनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें