फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: भेषज सहकारी संघ रुद्रप्रयाग की आरती बनीं अध्यक्ष

Wed, 10 Jun 2026 05:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

जखोली। जिला भेषज एवं सहकारी विकास संघ लिमिटेड रुद्रप्रयाग के प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों के बुधवार को निर्विरोध चुनाव हुए। चुनाव में अध्यक्ष पद पर आरती रावत, उपाध्यक्ष पद पर कपूर सिंह रावत को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक व निर्वाचन अधिकारी मोहन प्रकाश की देखरेख में सुमाड़ी स्थित संघ मुख्यालय में चुनावी प्रक्रिया हुई। अध्यक्ष पद पर आरती रावत, उपाध्यक्ष पद कपूर सिंह रावत को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इससे पहले निदेशक पद के लिए छह सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके थे जबकि रुद्रप्रयाग वार्ड के एकमात्र मुकाबले में अनूप सेमवाल ने प्रदीप मलासी को हराया। नवनिर्वाचित बोर्ड में अनूप सेमवाल, कृष्णानंद डिमरी, दीपक सिलोड़ी, जगदंबा बेंजवाल और मदन लाल बतौर निदेशक शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें