फोटो
बसुकेदार। कौशलपुर गांव के युवा वैज्ञानिक डॉ. शुभम चमोला को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर के 12वें दीक्षांत समारोह में प्रतिष्ठित सीवी. रमन विज्ञान स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा पहाड़ के सरकारी विद्यालयों में हुई। उनके दादा स्वर्गीय श्रीधर चातक और दादी राजेश्वरी देवी भी शिक्षा क्षेत्र से जुड़े रहे। पिता ओमप्रकाश चमोला वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज चंद्रापुरी में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता हैं और माता गृहिणी हैं। राजीव नेगी व संदीप चमोला ने कहा कि शुभम की यह उपलब्धि जिले और राज्य के लिए गौरव का क्षण है। संवाद