फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषक महोत्सव में दी गई विभिन्न जानकारियां

Thu, 30 Oct 2014 05:32 AM IST
Rudraprayag
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। कृषि विभाग की ओर से यहां ब्लाक सभागार में जिला स्तरीय कृषक महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें कृषकाें को कृषि के समग्र विकास और कृषि संबंधी समस्याआें के निराकरण के संबंध में जानकारियां दी गई। इस मौके पर केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत ने कृषक रथाें को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख जगमोहन रौथाण की अध्यक्षता में हुए कृषक महोत्सव में मुख्य अतिथि विधायक शैलारानी रावत ने कहा कि विकास के लिए रोजगार जरूरी है। कृषि रोजगार का सशक्त जरिया है, लेकिन धीरे-धीरे लोगाें का रुझान इससे हट रहा है। इसलिए इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं, ताकि कृषकाें को कृषि संबंधी नई तकनीकियाें की जानकारी मिल सके। कार्यक्रम में मुख्य कृषि अधिकारी विनय कुमार ने विभागीय योजनाआें की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी विजय मलासी ने किया।
इस मौके पर सीडीओ एचबी थपलियाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लखपत सिंह भंडारी, ब्लाक प्रमुख राजकुमारी रावत और संत लाल, टीम लीडर सुधर सिंह वर्मा, डा. पंकज प्रकाश भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें