रुद्रप्रयाग। रोजगार की मांग को लेकर एसएसबी गुरिल्ला संगठन अब आरपार की लड़ाई करेगा। गुरिल्लाआें का आरोप है कि लंबे समय से आंदोलन के बावजूद उनके मांगों को हल करने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। तय किया गया कि शीघ्र ही इस संबंध में एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा। उसके बाद ही अग्रिम रणनीति बनाई जाएगी।
एसएसबी गुरिल्ला संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण थपलियाल व मीडिया प्रभारी सुनीत चौधरी ने बताया कि करीब नौ वर्षों से रोजगार की मांग को लेकर संघर्षरत हैं। हर बार सरकार उन्हें आश्वासन देकर गुमराह कर रही है। रोजगार देने के बजाए गुरिल्लाआें को एक ठेकेदार के हवाले किया जा रहा है, जो उचित नहीं हैं।
उन्हाेंने बताया कि छह नवंबर को इस संबंध में विधानसभा उपाध्यक्ष डा. एपी मैखुरी, विधायक शैलारानी रावत व डा. जीतराम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मांगाें को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता करेगा। वार्ता का सकारात्मक परिणाम नहीं आने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।