जखोली। प्रशिक्षित एलोपैथिक फार्मासिस्ट बेरोजगार संघ ने राज्य सरकार से विज्ञप्ति जारी कर बेरोजगाराें को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्हाेंने कहा कि राज्य में एलोपैथिक अस्पतालों में फार्मासिस्टों के कई पद रिक्त हैं, लेकिन सरकार इन पर विज्ञप्ति जारी नहीं कर रही है।
जखोली में प्रशिक्षित एलोपैथिक फार्मासिस्ट बेरोजगार संघ की बैठक ब्लाक अध्यक्ष गिरीश उनियाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वक्ताआें ने कहा कि लंबे समय से वे रोजगार की राह ताक रहे हैं। निर्णय लिया गया कि शीघ्र फार्मासिस्टों की नियुक्ति की विज्ञप्ति जारी नहीं की तो प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा। बैठक में दिनेश चंद्र, महीप सिंह, सते सिंह, प्रमोद नेगी, धनपाल पंवार, पूजा व लक्ष्मी सहित कई प्रशिक्षित बेरोजगार उपस्थित थे।