फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और बर्फबारी में भी पहुंच रहे धाम

Thu, 16 Oct 2014 05:32 AM IST
Rudraprayag
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ। धाम मेें हो रही बारिश और ऊंची चोटियों में बर्फबारी भी श्रद्धालुओं का हौसला डिगा नहीं पा रही है। बाबा के जयकारों के साथ श्रद्धालु 11 वें ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर रहे हैं। मौसम सामान्य होने पर यात्री हेलीकाप्टर से भी धाम में पहुंच रहे हैं। हालांकि बुधवार को मौसम खराब होने से कथा वाचक मोरारी बापू के साथ आए तीन यात्री केदारनाथ में फंस गए।
विज्ञापन

सोनीपत निवासी सन्नी अपने पिता मदन लाल खेड़ा (70) और ओम प्रकाश (60) साहित सात लोगों के साथ केदारनाथ पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि वह मंगलवार शाम को पैदल मार्ग से बारिश में ही केदारनाथ पहुंचे थे। बुधवार को उन्होंने केदारनाथ में ही रुकने का फैसला किया था। उन्होंने बताया कि आस्था के आगे विपरीत परिस्थिति मायने नहीं रखती हैं। बेहतर ढंग से दर्शन हो रहे हैं। धाम में रहने की भी उचित व्यवस्था है।
सन्नी हर साल सावन के माह में कांवड़ चढ़ाने केदारनाथ आते हैं। इस साल मौसम खराब होने से उनको सोनप्रयाग में रोक दिया गया था। जिस पर उन्होंने गुप्तकाशी में भोले का जलाभिषेक किया था। लेकिन उन्होंने एक डिब्बे में गंगाजल बचा लिया था। जिसको उन्होंने बुधवार को भोले बाबा को चढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें