फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयाें ने सरकार के खिलाफ तरेरीं आंखें

Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
Rudraprayag
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। मंदाकिनी घाटी में आपदा से क्षतिग्रस्त पैदल पुलाें का निर्माण एक वर्ष से अधिक समय बाद भी न होने पर भाजपा कार्यकर्ताआें ने प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार और क्षेत्र के विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि पैदल पुलाें का निर्माण न होने से लोगाें को परेशानियां उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताआें ने पूर्व विधायक आशा नौटियाल व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में कहा गया कि एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बावजूद आपदा प्रभावित क्षेत्राें में स्थायी पुलाें का निर्माण नहीं हो पाया है। ट्रालियाें से आवाजाही करना लोगाें की मजबूरी बनी हुई है। वहीं क्षेत्र के विकास के लिए स्वीकृत सड़क मार्गों के निर्माण के लिए कार्रवाई नहीं की जा रही है।
पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने लोनिवि के अधिकारियाें से वार्ता कर शीघ्र पुलों का निर्माण करने को कहा। लोनिवि ऊखीमठ के ईई प्रवीण कुमार ने बताया कि दो नवंबर से चंद्रापुरी में पैदल पुल निर्माण शुरू कर दिया जाएगा, वहीं लोनिवि रुद्रप्रयाग ने भी एक माह में कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया गया। वक्ताआें ने मुआवजा राशि बंदरबांट प्रकरण की सीबीआई जांच की भी मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में जिला महामंत्री विक्रम कंडारी, बचन सिंह रावत, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शकुंतला जगवाण, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश नौटियाल, मदन चौहान, श्रीनंद जमलोकी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दर्शनी पंवार, अनूप सेमवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें