रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के अंतर्गत कोठगी पैदल संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है। संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण सबसे अधिक दिक्कत जीआईसी कोठगी आने वाले छात्र-छात्राआें को हो रही है। मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण बड़ी मुश्किल से स्कूली बच्चें आवाजाही कर रहे हैं, जिस कारण कभी भी कोई हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
ग्राम प्रधान कोठगी शैलेंद्र भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य यशपाल पंवार व प्रधान मदोला वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जुलाई-अगस्त माह में भारी बारिश के कारण जीआईसी कोठगी व गांव को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। इस संबंध में प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन दो माह से अधिक समय गुजरने के बावजूद अभी तक मार्ग के सुधारीकरण के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
उन्होंने बताया कि मार्ग से होकर सारी, कोठगी, मदोला सहित लगभग आधा दर्जन गांव के लोग रोज आवाजाही करते हैं। जिस कारण कभी भी कोई हादसा हो सकता है। उन्होंने ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन से संपर्क मार्ग की शीघ्र मरम्मत करवाने की मांग की है।
जारी