फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से तीन घायल, दो गंभीर

Mon, 06 Jan 2014 05:46 AM IST
Rudraprayag
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। मुख्य बाजार में हनुमान मंदिर के आगे आग सेंक रहे तीन लोगों पर एक तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

रविवार शाम हनुमान मंदिर के आगे कुछ नेपाली मजदूर और साधु अलाव में आग सेंक रहे थे। इसी दौरान श्रीनगर की दिशा से एक कार तेजी से आई और उनको टक्कर मारते हुए पुलिस द्वारा लगाए गए डिवाइडर कोन को तोड़ते हुए आगे निकल गई। कार की टक्कर से एक साधू और दो नेपाली मजदूर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां साधु और एक नेपाली मजदूर की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस वाहन चालक से हादसे के कारणोें के बारे में पूछताछ कर रही थी। घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें