फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म के प्रचार से समाज का कल्याण है संभव

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Rudraprayag
विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली। ब्लाक क्षेत्रांतर्गत बांगर पट्टी में दो दशक बाद दो दिवसीय भगवान बासुदेव पर्यटन विकास मेला शुरू हो गया है। मेले का शुभारंभ ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य माधवाश्रम महाराज ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर शंकराचार्य ने कहा कि देवभूमि अपनी अनोखी परंपराआें और देव संस्कृति के कारण विश्वभर में प्रसिद्ध है। उन्हाेंने कहा कि धर्म के प्रचार-प्रसार से ही समाज का कल्याण संभव है। शंकराचार्य ने भगवान बासुदेव को पालनकर्ता बताया। कहा कि जो भी भक्त सच्चे हृदय से भगवान बासुदेव की पूजा करता है, उसके मनोरथ सिद्ध होते हैं। मेले की अध्यक्षता करते हुए गढ़वाल महंत की पदवी से सम्मानित कोटेश्वर महंत शिवानंद गिरि महाराज ने धार्मिक परंपराआें के निर्वहन के लिए ग्रामीणाें के आपसी सहयोग की सराहना की। उन्हाेंने कहा कि जिस समाज में धर्म प्रबल होता है, वहां सुख और समृद्धि आती है।
मेले में खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताआें का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर बासुदेव इंटर कालेज गंगानगर, जीआईसी कैलाश बांगर, जीआईसी कोट बांगर के छात्र-छात्राआें की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष महावीर पंवार, सत्यानंद सरस्वती महाराज, दीपराज बंगारी, संपूर्णानंद सेमवाल, विष्णु प्रसाद थपलियाल, टीकाराम भट्ट, बलवंत सिंह, राम चंद्र समेत कई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें