फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जखोली विकास मेले देंगे भव्य रूप

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Rudraprayag
विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली। दो दिसंबर से होने वाले तीन दिवसीय कृषि, उद्यानिकी पर्यटन विकास मेले की तैयारियां शुरू हो गई है। मेले को भव्य रुप देने के लिए ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में ब्लाक मुख्यालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और समापन पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी से कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख जगदेश्वरी भारद्वाज ने कहा कि मेले में प्रीतम भरतवाण, साहेब सिंह रमोला, कमल जोशी व अमीर चंद्र सत्यार्थी की टीम द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं आचार्य कृष्णानंद नौटियाल द्वारा कमल व्यूह का मंचन किया जाएगा। बैठक में बीडीओ एसडी नौटियाल, ज्येष्ठ उप प्रमुख अर्जुन सिंह गहरवार, शंकर सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक भट्ट, सुनील भट्ट, राजेंद्र नौटियाल, हर्षवर्धन नैथानी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें