फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने किया एनएच जाम

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Rudraprayag
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। अनुसूया प्रसाद बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की विभिन्न समस्याआें के निराकरण के लिए छात्र-छात्राओं ने केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो घंटे जाम लगाया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार शक्ति प्रसाद उनियाल ने छात्रों को समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया, जिस पर छात्रों ने आंदोलन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार छात्र संघ के नेतृत्व में छात्रों ने कालेज गेट के समक्ष प्रदर्शन किया। इसके पश्चात उन्होंने पूर्वाह्न 11.00 बजे से राजमार्ग पर यातायात अवरुद्ध कर दिया। छात्र नेताओं ने रोष व्यक्त कर शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्हाेंने निर्माणाधीन छात्रावास का निर्माण शीघ्र करने, प्रवक्ताआें के पद भरने, पीजी स्तर पर इतिहास विषय को संस्थागत रुप में मान्यता देने और जवाहर नगर व देवनगर के मध्य राजमार्ग पर स्पीडब्रेकर बनवाने की मांग की है।
जाम की सूचना पर तहसीलदार रुद्रप्रयाग मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रशासन स्तर की समस्याओं पर शीघ्र कार्यवाही होगी, जबकि अन्य मांगों के संबंध में कालेज प्रशासन ही कार्यवाही करेगा। कार्यवाही का आश्वासन मिलने पर दोपहर करीब एक बजे छात्रों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

जाम लगाने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष विक्की आनंद, विकल्प शुक्ला, धर्मेंद्र जगवाण, मनीष बगवाड़ी, आशीष जगवाण, सोहन बिष्ट, अनोज नेगी, शिखा, विनिता, निशा, रेखा, नीलम, रश्मि आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें