रुद्रप्रयाग। जिले में विशिष्ट बीटीसी की सीट बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलनरत टीईटी उत्तीर्ण बेरोजगार दीपावली की रात भी अनशन पर डटे रहे। दीपावली पर भी सरकार के किसी नुमाइंदे के नहीं पहुंचने पर बेरोजगारों ने आक्रोश प्रकट किया।
सीईओ ऑफिस में चल रहे बेरोजगारों के आंदोलन को 14 दिन हो गए हैं। वहीं आनंद और सूर्यप्रकाश का आमरण अनशन तीसरे दिन जारी रहा। बुधवार को धरना स्थल पर आयोजित सभा में बेरोजगारों ने कहा कि बेरोजगार त्योहार में भी सीईओ ऑफिस के बरामदे में अनशन पर बैठे रहे। विगत 12 नवंबर को दूरभाष पर हुई वार्ता में शिक्षा मंत्री ने मौके पर प्रतिनिधि भेजने की बात कही थी, लेकिन कोई नहीं आया। इस अवसर पर मनोहर सेमवाल, गोपाल, राजेश, अरुण, देवराज, कल्पना, सपना, लता, ममता, प्रतीप नेगी, गणेश आदि मौजूद थे।