फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व उपनिरीक्षक को कुचलने वाला बंदी

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Rudraprayag
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय अगस्त्यमुनि के समीप राजस्व उपनिरीक्षक (आरएसआई) को कुचलने वाले वाहन चालक को पुलिस ने रविवार रात दबोच लिया। पुलिस ने वाहन सीज कर लिया है। मृतक आरएसआई के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक केे विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार रात अगस्त्यमुनि से बाइक में घर वापस लौट रहे आरएसआई अरुण पुरोहित (निवासी क्वीली) को किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया था। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया था। रविवार को अगस्त्यमुनि पुलिस को एक छोटे वाहन में डेंटिंग-पेंटिंग कराए जाने की सूचना मिली। पुलिस ने पूछताछ की, तो वाहन चालक का नाम-पता मालूम चल गया। पुलिस के अनुसार, वाहन चालक नरेश कुमार पुत्र गोविंद लाल निवासी दरमोला थापल को तिलवाड़ा के समीप पकड़ा गया है। उसने हादसे की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें