रुद्रप्रयाग। विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विभाग भारत सरकार और यूकोष्ठ द्वारा आयोजित रसायन मेला सोमवार को समाप्त हो गया। मेले के दौरान विशेषज्ञाें द्वारा छात्राें को विज्ञान के प्रयोगाें के विषय में विस्तार से जानकारी दी। मेले में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राआें को पुरस्कृत भी किया गया।
श्री गुरु राम राय स्कूल तिमनी में यह मेला दिनों तक आयोजित किया गया था। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य डीएस बर्त्वाल ने कहा कि विज्ञान आज के युग की सबसे बड़ी जरुरत है। बिना विज्ञान के जीवन की कल्पना निरर्थक है। उन्हाेंने रसायन विज्ञान की महत्ता के बारे में विस्तार से छात्र-छात्राआें को बताया। स्पेक्स के अजय जोशी ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम आयोजन में मुख्य संयोजक मधुर दरमोड़ा, जेएस नेगी, रमा चौकियाल, एसएस चौधरी, विजया शर्मा, पुनीत दरमोड़ा, शशि खंडूरी, गीता ड्यूंडी, अनिल शर्मा, देवेश्वरी पंवार और अनिता बर्त्वाल आदि ने अपना सहयोग दिया।