फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने की मांग

Tue, 06 Nov 2012 12:00 PM IST
Rudraprayag
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुधारने हेतु अगस्त्य संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता से वार्ता की। उन्होंने बताया कि विभागीय लापरवाही की वजह से काकड़ागाड़-अगस्त्यमुनि पेयजल योजना पर पानी सुचारु नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने योजना के तहत निर्मित स्टोरेज टैंकों को चालू करवाने, फिल्ट्रेशन व्यवस्था करने तथा काकड़ागाड़ की समस्या को देखते हुए डमारगाड़ से भी पेयजल योजना निर्माण की मांग की। उन्होंने कहा कि अव्यवस्था के चलते उपभोक्ता गंदा पानी पी रहे हैं। निगम के ईई एसके विकास ने बताया कि दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त काकाड़ागाड़ पेयजल योजना को अतिशीघ्र सुचारु करने के लिए टेंडर स्वीकृत हो गए हैं। शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा। योजना में फिल्ट्रेशन का कार्य करवाने के लिए अधीक्षण अभियंता को पुनरीक्षित तकनीकी नोट तीन सप्ताह के भीतर भेज दिया जाएगा। डमारगाड़ से पेयजल योजना निर्माण के लिए अधीक्षण अभियंता की अनुमति के पश्चात इस्टीमेट बनवाया जाएगा।
विज्ञापन

वार्ता में संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्र नेगी, सचिव अनूप सेमवाल, उपाध्यक्ष मुकेश डोभाल, मुकेश ममगांई, राजेंद्र नेगी, विजय कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें