फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवासयिक प्रतिष्ठिनों में सीसीटीवी कैमरा लगाएं: सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुप्तकाशी। पुलिस उपाधीक्षक अभय कुमार सिंह ने व्यापारियों से व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने शराब, जुआ और अन्य तरह के नशे पर अंकुश लगाने में व्यापार संघ और टैक्सी यूनियन से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

केदारनाथ यात्रा तैयारियों को लेकर व्यापारियों और टैक्सी संचालक/स्वामियों के साथ बैठक करते हुए पुलिस उपाधीक्षक अभय कुमार सिंह ने कहा कि केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन में लोगों का सहयोग जरूरी है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए बेहतर प्रयास करने होंगे। साथ ही नशे के कारोबार पर रोक लगाने सहित अन्य गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस का सहयोग करना होगा। उन्होंने दुकान, होटल, लॉज, रेस्टोरेंट में प्राथमिकता के साथ सीसीटीवी कैमरा लगाने को भी कह। बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष अनसूया प्रसाद भट्ट व टैक्सी यूनियन के राय सिंह ने कहा कि वे लोग प्रशासन और पुलिस को पूरा सहयोग करेंगे। बैठक में गुप्तकाशी के सभी दुकानदार और टैक्सी संचालक/स्वामी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें