फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौराणिक परंपराओं व रीति-रीवाजों के संरक्षण की जरूरत: रावत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। पट्टी बच्छणस्यूं के नवासू गांव में आयोजित हरियाली देवी की जात में शामिल होकर केदारनाथ के विधायक मनोज रावत ने भी आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि पौराणिक परंपराओं व रीति-रिवाजों के संरक्षण की जरूरत है। भौतिकवाद के इस दौर में हम बहुत कुछ पीछे छोड़ते जा रहे हैं, जिसे संजोना जरूरी है। उन्होंने धार्मिक व सामाजिक कार्यों में विशेष भागीदारी के लिए नई पीढ़ी का आह्वान किया।
विधायक ने कहा कि सभी का सौभाग्य है कि हर गांव और घर का देवी-देवताओं से सीधा रिश्ता है। ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है कि हम अपनी प्राचीन सभ्यता का संरक्षण कर उसका प्रचार-प्रसार कर विशेष पहचान हासिल करें। इस मौके पर आयोजन समिति की ओर से विधायक का स्वागत कर उन्हें शॉल व स्मृति चिह्न भेंट किया गया। इसके बाद मां हरियाली की विशेष पूजा-अर्चना के साथ मंदिर परिसर में देव नृत्य का आयोजन हुआ। आराध्य देवी के पश्वा पर अवतरित होने के दौरान कई श्रद्धालु भावुक हो गए। बीते इस मौके पर ईश्वर सिंह बिष्ट, समिति के संरक्षक डीपी बहुगुणा, बीएस रौथाण, नत्थी सिंह रौथाण, प्रेम सिंह रावत, गजेंद्र सिंह रौथाण आदि मौजूद थे। जात में प्रत्येक रात्रि को जागरण हो रहा है, जिसमें महिला व युवक मंगल दल की ओर से भजन- कीर्तन-किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्याणियों को किया गया सम्मानित
मां हरियाली की जात में शामिल हो रही ध्याणियों को आयोजन समिति की ओर से सम्मानित किया जा रहा है। चौथे दिन नवासू सहित अन्य संबंधित गांवों से देवी के दर्शनों को पहुंची 41 ध्याणियों को टीका व माल्यार्पण के साथ विशेष भेंट अर्पित की गई। समिति की ओर से ग्राम पंचायत नवासू, बंगोली व निषणी व संबंधित राजस्व गांवों की सभी ध्याणियों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें