रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय में बंदरों से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका ने मथुरा से एक टीम बुलाई है। तीन सदस्यीय टीम द्वारा बीते चार दिन में 53 बंदर पकड़ लिए हैं, जिन्हें दूर वन क्षेत्र में छोड़ा गया है।
नगर से लेकर गांवों तक बंदर उत्पात दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। बीते एक वर्ष में जिले में बंदरों के हमले की 20 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। अब, नगर पालिका की ओर से वन विभाग के दिशा-निर्देशन में बंदरों को पकड़ने का कार्य शुरू किया गया है। पालिका ने मथुरा से तीन सदस्यीय टीम बुलाई गई है। पालिका के ईओ डीएस राणा ने बताया कि मुहिम कारगर हुई तो इसे आगे भी जारी रखा जाएगा। इधर, डीएफओ राजीव धीमान ने बताया कि अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ नगर पंचायत से भी बंदरों को पकड़ने के लिए सहयोग के लिए वार्ता की गई है। ब्यूरो