फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चे जंगलों की सैर कर जानेगे वन व वन्य जीवों का महत्व 17-28-49

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपद के तीनों विकासखंडों में प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं को वन विभाग की ओर से जंगलों की सैर कराकर उन्हें वन और वन्य जीवों के बारे में जानकारी देगा। बच्चों को वन्य जीवों से बचाव के गुर भी सिखाए जाएंगे।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के डीएफओ राजीव धीमान की ओर से ‘कॉफी इन फारेस्ट ’ कार्यक्रम लॉंच किया गया है, जिसके तहत ब्लाकवार कम से कम दो विद्यालय के बच्चों को निकटवर्ती जंगल की सैर कराई जाएगी। विभाग ने पशु, पक्षिओं के बारे में जानकारी देने की योजना बनाई है। सप्ताह में दो दिन अलग-अलग स्कूल (प्राइमरी से लेकर माध्यमिक) के बच्चों को जंगल की सैर कराई जाएगी। विभाग ने स्कूली बच्चों को वनों और वहां निवास बच्चों को वनों में निवास करने वाले वन्य जीव गुलदार, भालू, हिरन, घुरड़, जंगली सूअर, खरगोश सहित विभिन्न पक्षियों के जीवन चक्र के बारे में बताया जाएगा। इस दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी के अलावा संबंधित रेंज अधिकारी, वन दरोगा और पशु-पक्षी विशेषज्ञ की मौजूद रहेंगे। इसके अलावा वन्य जीवों को लेकर चित्रकला, कविता, पोस्टर व स्लोगन सहित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। डीएफओ धीमान ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं के माध्यम से वन और वन्य जीवों के महत्व को आमजन तक पहुंचाना है। पर्यावरण संरक्षण के लिए साफ-सफाई के साथ वन व वन्य जीवों का संरक्षण भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें