फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने अगस्त्यमुनि ब्लाक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पास्ता, जोला व देवल बीरों का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां देखीं और बच्चों को भी पढ़ाया।
विज्ञापन

डीएम मंगेश घिल्डियाल निरीक्षण के दौरान सबसे पहले राप्रावि पास्ता पहुंचे और शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति पंजिका की जांच की। उन्होंने मिड-डे मील भोजन की गुणवत्ता की जांच कर प्रधानाध्यापिका को एमडीएम की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम राप्रावि जोला पहुंचे। यहां विद्यालय में 4 छात्र अनुपस्थित मिले, जबकि प्रधानाचार्य अवकाश पर थे। इस मौके उन्होंने कक्षा पांच में जाकर बच्चों को श्यामपट पर गणित में आयात, भिन्न, दशमलव एवं परिमाप पढ़ाया। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने नवनिर्मित राप्रावि देवल बीरों का निरीक्षण भी किया और छात्र-छात्राओं से सामान्य ज्ञान संबंधी प्रश्न पूछे, जिसका बच्चों ने बखूबी जवाब दिया। इस मौके पर तहसीलदार शालिनी मौर्य, प्रधानाध्यापिका सुनीता पंवार, विनीता रावत, चंद्रा शाह और सुरेंद्र लाल समेत कई शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें