ऊखीमठ। ऊखीमठ-मनसूना-रांसी मोटरमार्ग पर शुक्रवार रात को हुई कार दुर्घटना में मारे गए 6-गढ़वाल में तैनात हवलदार दिलबर सिंह पंवार की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने सैनिक को अंतिम विदाई दी।
शनिवार को रुद्रप्रयाग से 6वीं जेकेएलआई का 21 सदस्यीय दल भी पौंडार गांव पहुंचा। यहां पर सैनिकों ने उन्हें सलामी दी और पुष्प चक्र भेंट किया। इसके बाद सेना के दल ने तीन राउंड फायर कर उन्हें अंतिम सलामी दी। पैतृक घाट मधु गंगा नदी के तट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। इस दौरान पर ले. कार्तिक शर्मा, सूबेदार कमल किशोर, हवलदार पुरुषोत्तम, नायब सूबेदार राजेंद्र लाल, उप राजस्व निरीक्षक सतीश भट्ट, दिलबर सिंह रावत, देवेंद्र रावत, महेंद्र रावत, मदन भट्ट, राकेश नेगी समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे। दूसरी तरफ हादसे में मारे गए दूसरे किशोर का भी गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।