फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय गणित दिवस पर बच्चें प्रस्तुत किए मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊखीमठ। राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर जीआईसी मक्कू में गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों की ओर से तैयार किए गए मॉडल, चार्ट और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में आयोजित मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजयपाल सिंह नेगी ने किया। संयोजक व प्रवक्ता गणित आरके नौटियाल ने कहा कि 22 दिसंबर को भारत में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का जन्म हुआ था, इसलिए यह दिन गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके बाद विद्यालय में हुए गणित मेले में छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने चार्ट, मॉडल व प्रोजेक्टरों की प्रस्तुतियां दीं। इसमें मनीष, अंजलि, तनुजा, अमीषा, अभिषेक, सीमा व सानिया के मॉडल, चार्ट और प्रोजेक्ट अव्वल रहे। गणित मेले में 72 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अवतार सिंह राणा, पीटीए अध्यक्ष विजयपाल सिंह, अरविंद नेगी, आनंद मोहन सिंह, भगवती भट्ट, सुरेशानंद सेमवाल और विनोद शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें