रुद्रप्रयाग। नया बस अड्डे में आयोजित 12 दिवसीय रामलीला का प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ समापन हुआ। इस मौके पर समिति की ओर से आयोजन में सहयोग करने वाले गणमान्य लोगों व पात्रों को पुरस्कृत किया गया।
श्री शक्ति संस्कृति व सांस्कृतिक ट्रस्ट की ओर से बीते पांच नवंबर से शुरू हुई रामलीला के आखिरी दिन प्रभु श्रीराम, जगत जननी सीता, लक्ष्मण व पवनपुत्र हनुमान के साथ 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटते हैं। इस मौके पर नगर क्षेत्र में भव्य झांकी भी निकाली गई। राज दरबार में वैदिक मंत्रोच्चारण व पूजा-अर्चना के साथ गुरू वशिष्ठ श्रीराम का राज्याभिषेक करते है। इस मौके पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि इस तरह से आयोजन नई पीढ़ी को पुरानी परंपराओं से जोड़ने में सहायक हैं। अरुण प्रकाश वाजपेयी के संचालन में हुए राज्यभिषेक समारोह में विजय कप्रवाण, संरक्षक एसएन सेमवाल, नरेंद्र सिंह, हरि सिंह, अरुण बाजपेयी, चंद्रमोहन सेमवाल, हरि सिंह, कुलदीप कप्रवाण, रमेश भट्ट, रुपेश सेमवाल, विशाल पटवाल, नवीन सेमवाल, दीपक सिलोड़ी, किशन कठैत समेत भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे।