रंग-बिरंगी रोशनी में शाम के समय यूं नजर आ रहा केदारनाथ मंदिर।
- फोटो : Amar Ujala
बाबा केदार की यात्रा इस वर्ष नए रिकार्ड बना रही है। प्रतिदिन श्रद्धालुओं का उत्साह अपने चरम पर पहुंच रहा है। इस बार 14 दिन में 77,025 यात्री धाम पहुंच चुके हैं।
रविवार को धाम में दिनभर मंदिर के मुख्य गेट से लेकर पैदल मार्ग पर भक्तों की लाइन लगी रही। इस अवसर पर 7961 यात्रियों ने दर्शन किए। इनमें एक विदेशी सहित 4237 पुरुष, 3530 महिला और 193 बच्चे शामिल थे।
सुहावना रहा मौसम
धाम सहित लिनचोली, भीमबली और जंगलचट्टी में मौसम सुहावना बना रहा। यहां दिनभर धूप खिली रही। इधर, रुद्रप्रयाग में दोपहर बाद आसमान में घने बादल छाए लगे थे। इससे पूर्व दिन में चटक धूप थी।