फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के लिए मौसम भी रहा मेहरबान...

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रोन कैमरे से केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों के निरीक्षण के लिए मौसम मेहरबान रहा। बुधवार सुबह से खराब मौसम के चलते दिनभर हल्की व तेज बर्फबारी होती रही। 3.37 बजे से 4.03 बजे तक मौसम सुहावना रहा। यहां तक कि हिमालय क्षेत्र में भी बर्फबारी थम गई।
सुबह से मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए पीएम मोदी के केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर संशय बना हुआ था। प्रात: 8 बजे से ही धाम में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई थी, जो नियमित अंतराल में होती रही। यहां तक कि दोपहर डेढ़ बजे करीब 15 मिनट तक भारी बर्फबारी हुई। इसको लेकर प्रशासन खासा चिंतित था। दोपहर ढाई से सवा तीन के बीच भी हल्की बर्फबारी होती रही लेकिन 3.30 बजे से बर्फबारी पूरी तरह से बंद हो गई थी। इस दौरान मौसम में भी काफी सुधार हुआ। आसमान में बादल भी छंटते रहे, लेकिन पीएम के लाइव निरीक्षण के पूरा होते ही धाम में भारी बर्फबारी शुरू हो गई, जो करीब 40 मिनट तक जारी रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


टिहरी व हरिद्वार से मंगाए ड्रोन कैमरे
रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री के केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों के निरीक्षण के लिए प्रशासन द्वारा टिहरी और हरिद्वार जिले से एक-एक ड्रोन कैमरा मंगाया गया था। डीएम ने बताया कि केदारनाथ में कार्यस्थलों के साथ ही मंदिर क्षेत्र में ये ड्रोन कैमरे स्थापित किए गए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें