फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक फंसने से लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक फंसने से हाईवे दोनों ओर से बाधित हो गया। कड़ी मशक्कत से एक घंटे बाद ट्रक को हटाकर हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह साढ़े 11 बजे गौचर की ओर जा रहा एक भारी वाहन अचानक पेट्रोल पंप के समीप चढ़ाई में फंस गया। सामान ज्यादा होने के चलते ट्रक आगे नहीं बढ़ पाया। जिसके चलते हाईवे पर वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद हो गया। इस दौरान हाईवे के दोनो ओर करीब एक किमी लंबी वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जैसे-तैसे कर ट्रक को वहां से हटाकर करीब एक घंटे बाद हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खाली किया। जाम लगने से राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें