गुप्तकाशी। केदारघाटी के ज्ञानदीप चिल्ड्रन एकेडमी फाटा के वार्षिकोत्सव में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।
जीआईसी परिसर में आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष अशोक खत्री ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि कुलदीप रावत ने विद्यालय को दिए सहयोग की प्रशंसा की। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने लकड़ी की काठी..., जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा..., छोटा बच्चा जान के हमको..., छुम-छुम करदी... समेत अन्य हिंदी, गढ़वाली लोक गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य शांति सजवाण, जीआईसी प्रधानाचार्य विजय सिंह राणा, सार्थक प्रयास संस्था नई दिल्ली अध्यक्ष प्रियधर जमलोकी, मदन सिंह कोटवाल, श्रीनंद जमलोकी, वेंकटरमण सेमवाल, पुष्कर सिंह राणा, हर्षवर्द्धन बेंजवाल, सुधीर तोमर, एसएमसी अध्यक्ष विजय जमलोकी आदि मौजूद रहे।