फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाड़ी के ग्रामीणों का प्रस्तावित प्रदर्शन स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। आल वेदर रोड परियोजना के तहत रुद्रप्रयाग बाईपास पर पांच धारा के समीप लगाए गए क्रशर प्लांट को हटाने के विरोध में ग्राम विकास समिति उत्यासू (जवाड़ी) भरदार ने आगामी12 मार्च को अपना प्रस्तावित प्रदर्शन स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

उत्यासू में समिति के अध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। इस मौके पर बिष्ट द्वारा क्रशर को हटाने के मामले में उप जिलाधिकारी सदर देवानंद से मोबाइल से वार्ता की गई। इस दौरान एसडीएम ने उन्हें बताया कि मामले में कार्रवाई प्रगति पर है। बताया कि ग्रामीणों की जनभावनाओं को ध्यान में रखकर ही निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद बैठक में सर्व सम्मति से 12 मार्च को प्रस्तावित आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही एनजीटी में जाने को लेकर भी प्रशासन की कार्रवाई के बाद पुन: निर्णय लेने की बात कही गई। ग्राम प्रधान के बैठक में नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। कहा कि प्रधान से सूचना का अधिकार-2005 अधिनियम के तहत बैठक में शामिल नहीं होने और क्रशर लगाने के लिए अनापत्ति प्रमाण देने या नहीं देने के बारे में पूछा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें