फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 दिसंबर मनाने के लिए पर्यटक स्थलों पर पहुंचे पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। वर्ष 2017 की विदाई और 2018 के स्वागत के लिए पर्यटक चोपता, दुगलबिट्टा के बुग्यालों में पहुंचने लगे हैं। यहां स्थापित हट्स व टेंट शत-प्रतिशत बुक हो चुके हैं। जिले में जीएमवीएन व अन्य निजी गेस्ट हाउस व होटलों को भी अच्छी बुकिंग मिली है।
विज्ञापन

थर्टी फर्स्ट पार्टी को लेकर चोपता, दुगलबिट्टा में भीड़ जुटने लगी है। यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंच चुके हैं। चोपता बाजार में अधिकांश होटल व लॉज दो दिन तक फुल हैं। उधर, दुगलबिट्टा व चोपता बुग्याल में स्थापित हट्स व टेंट भी फुल हो चुके हैं। हट्स संचालक सुबोध मैठाणी ने बताया कि इस वर्ष 20 दिसंबर से पहले ही सभी बुकिंग मिल गई थी। यहां भले ही बर्फ कम है, लेकिन मौसम सुहावना होने से प्रकृति का नजारा देखने लायक बन रहा है। भारत पुष्पवाण व मनोज भंडारी ने बताया कि उनके सभी हट्स 31 दिसंबर व 1 जनवरी के लिए पहले ही बुक हो चुके हैं। इधर, गढ़वाल मंडल विकास निगम के रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, ऊखीमठ, सीतापुर गेस्ट हाउस को अगले दो दिनों के लिए 65 से 80 फीसदी बुकिंग मिली हैं। नया वर्ष को लेकर केदारघाटी में कुछ निजी होटल, लॉज को भी पर्यटकों की बुकिंग मिली हैं। यहीं नहीं, स्थानीय स्तर पर भी कई युवा व अन्य लोग नया वर्ष मनाने रमणीक स्थलों पर जाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें