फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहभागिता का बोध कराते हैं शिविर : नौटियाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। राजकीय बालिका इंटर कालेज का सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर संपन्न हो गया है। इस मौके पर प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय विलोटा में विशेष शिविर के समापन पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष राकेश नौटियाल ने कहा कि इस तरह के शिविर छात्र-छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने में मददगार होने के साथ ही उन्हें सहभागिता का बोध भी कराते हैं। कहा कि बेटियां शिक्षा के साथ अन्य क्षेत्रों में भी बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। प्रधानाचार्या डा. ममता नौटियाल ने छात्राओं से शिविर में मिले अनुभवों को अन्य छात्राओं के साथ साझा करने को कहा। उन्होंने एनएसएस के बारे में जानकारी भी दी। कार्यक्रम अधिकारी अंजू कुमेड़ी ने शिविर में संपन्न हुए कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर छात्राओं ने लोक संस्कृति पर आधारित गीत व नृत्य की प्रस्तुतियों के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा व स्वच्छता पर नाटिका का मंचन भी किया। कार्यक्रम में पीटीए अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सेमवाल, आशाराम कुमेड़ी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें