फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहावने मौसम से केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यो ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में मौसम में तेजी से हो रहे सुधार से जहां शासन, प्रशासन व कार्यदायी संस्थाओं ने राहत की सांस ली है। वहीं, पुनर्निर्माण कार्यों ने भी फिर से रफ्तार पकड़ ली है। दिनभर चटक धूप खिली रही, जिससे तापमान भी 16 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन

बीते शनिवार से सोमवार तक हुई बर्फबारी के बाद दो दिन से मौसम में तेजी से सुधार हुआ है। मंगलवार को जहां आसमान में हल्के बादल थे। वहीं, बुधवार को तड़के से आसमान साफ रहा। सुबह 8 बजे से ही केदारपुरी में धूप की तपन तेजी से बढ़ने लगी थी। स्थिति यह रही कि प्रात: 11.30 बजे के बाद से यहां धूप में बैठना मुश्किल हो रहा था। यहां अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम माइनस 7.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सुहावने मौसम के बीच धाम में पुनर्निर्माण कार्य कर रही कार्यदायी संस्थाएं नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग डीडीएम की ओर से सरस्वती व मंदाकिनी नदी पर घाट व सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य के साथ चबुतरा, मंदिर मार्ग, एप्रोच मार्ग और मंदिर परिसर का दूसरे चरण का कार्य जोरों पर किया गया। निम के प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रात: 7 से रात्रि 9 बजे तक पुनर्निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। तहसीलदार जयवीर राम बधाणी ने बताया कि बोल्डरों से कटवा पत्थर तैयार कर रहे राजस्थानी कारीगरों को भी प्रतिदिन एक हजार पत्थर तैयार करने के लिए कहा गया है। धाम में 250 मीटर व 50 फीट चौड़े नव निर्मित पैदल मार्ग और चबुतरा पर कटवा पत्थर बिछाए जाने हैं। साथ ही सभी कार्यदायी संस्थाओं को पुनर्निर्माण कार्य निर्धारित 20 अप्रैल तक पूरा करने के लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें