फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबराय मैदान में धूल फांक रहा चिकित्सा वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। दूरस्थ गांवों के ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग का सचल चिकित्सा वाहन स्वयं ही बीमार पड़ा है। लाखों का वाहन छह माह से गुलाबराय मैदान के किनारे खड़ा जर्जर हो रहा है, लेकिन सुध लेने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

पहाड़ में विभाग की सचल वाहन चिकित्सा सेवा का लाभ दूरस्थ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। वाहन गुलाबराय मैदान के किनारे धूल फांक रहा है। देखरेख के अभाव में इस पर लगे उपकरण जंक लगने से खराब हो रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सत्यपाल सिंह नेगी, रामरतन सिंह पंवार, ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष धनराज बंगारी, ब्लाक अध्यक्ष देवेश्वरी थपलियाल, वीरेंद्र असवाल, महावीर पंवार आदि का कहना है सचल चिकित्सा वाहन का संचालन नहीं होने से क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सरोज नैथानी ने कहा कि वाहन का पहाड़ी मार्गो पर संचालन संभव नहीं है। इसलिए इसे खड़ा कर दिया गया है। इस वाहन को देहरादून भेजने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें