फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैप्पी न्यू ईयर, बुग्यालों में छोड़ आए प्लास्टिक कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊखीमठ। वर्ष 2017 को विदा और वर्ष 2018 के स्वागत के लिए हजारों पर्यटक चोपता, दुगलबिट्टा पहुंचे। लोगों ने बर्फ और खूबसूरत वादियों का आनंद तो लिया, लेकिन प्लास्टिक का कचरा बुग्याल में ही जहां-तहां छोड़ दिया।
विज्ञापन

31 दिसंबर की दोपहर से ही चोपता, दुगलबिट्टा, बनियाकुंड और तुंगनाथ बुग्याल क्षेत्र पर्यटकों से भर गया था। दिन ढलने तक करीब चार हजार पर्यटक यहां पहुंच चुके थे। स्थायी हट्स के अलावा यहां कई टेंट भी लगाए गए थे। सोमवार को सूर्योदय के साथ अधिकांश ने चोपता व तुंगनाथ के बुग्यालों से हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं का दीदार किया। पर्यटकों ने पानी की प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स सहित अन्य प्लास्टिक कचरा जगह-जगह फैला लिया। मैगपाई के संचालक मनोज भंडारी, भारत पुष्पवाण, हट्स संचालक सुबोध मैठाणी बताते हैं कि कूड़े को एक जगह पर एकत्रित करने के लिए कूड़ादान लगाए गए हैं, बावजूद कई लोगों द्वारा कूड़ा जहां-तहां फैलाया गया। वहीं चोपता से ऊखीमठ के बीच वापसी में हाईवे पर छोटे वाहनों की लंबी कतार के चलते जाम की स्थिति बनी रही। उधर, केदारनाथ धाम में भी निम व अन्य कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों/कर्मचारियों व मजदूरों ने नए साल का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें