फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप की दृष्टि से सक्रिय रहे आपदा प्रबंधन तंत्र : जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों को देखते हुए डीएम मंगेश घिल्डियाल ने जिले में आपदा प्रबंधन तंत्र (इंसीडेंट रिस्पांस टीम) को हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन में शामिल विभागों की बैठक लेते हुए डीएम ने एसडीआरएफ के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांवों में लोगों को राहत-बचाव का प्रशिक्षण दें। चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाए। उन्होंने डीपीआरओ को राज्य वित्त से आपदा संबंधी सभी जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने को कहा। डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिए कि आपदा प्रबंधन टीम के साथ तहसील स्तर पर मॉकड्रिल के माध्यम से तैयारियों को परखे। उन्होंने मुख्यालय में जिला आपदा प्रबंधन केंद्र (आईआरएस) के आधार पर तहसील स्तर पर भी सक्रिय रूप से संचालित करने को कहा। इस मौके पर एसपी पीएन मीणा, सीडीओ डीआर जोशी, प्रभारी कलेक्ट्रेट देवानंद, एसडीएम सदर मुक्ता मिश्र, एसडीएम देवमूर्ति यादव, सीओ अभय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें