फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठगी-भटवाड़ी में आम, कटहल और लीची के पौधों का किया गया रोपण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ग्राम पंचायत कोठगी और भटवाड़ी को फलपट्टी के रूप में विकसित करने के प्रयास शुरू हो गए हैं। मंगलवार को ग्राम पंचायत कोठगी में दस हेक्टेयर भूमि पर आम व कटहल और भटवाड़ी में दो हेक्टेयर भूमि में लीची का पौधारोपण किया गया। पौधरोपण का शुभारंभ विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि भटवाड़ी में लीची का बागान तैयार किया जा रहा है। लीची बागान का नाम पर्यावरण प्रेमी शिक्षक सतेंद्र भंडारी की माता रामेश्वरी देवी के नाम से रखा जाएगा। उन्होंने इसके लिए उद्यान विभाग को जरूरी निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

विधायक भरत सिंह चौधरी पहले भटवाड़ी गांव पहुंचे और पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भटवाड़ी गांव लीची उत्पादन के लिए पहचाना जाएगा। उन्होंने रोपित पौधों के संरक्षण के लिए सभी ग्रामीणों से अपील की। इसके बाद विधायक कोठगी गांव पहुंचे और आम व कटहल के पौधे रोपे। पर्यावरण प्रेमी शिक्षक सतेंद्र भंडारी ने कहा कि रोपित पौधों के संरक्षण के लिए अध्यक्ष सुदामा सिंह रौथाण के नेतृत्व में समिति गठित की गई है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख जगमोहन सिंह रौथाण, ज्येष्ठ प्रमुख प्रबल सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य यशपाल पंवार, ग्राम प्रधान सविता भण्डारी, मुख्य विकास अधिकारी एन.एस.रावत, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, बीडीओ धनेश्वरी नेगी, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा आदि थे। उधर, जखोली ब्लाक के सचल केंद्र सिद्धसौड़ की ओर से आपदा प्रभावित जैली गांव में 300 पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर केंद्र के प्रभारी खिलानंद थपलियाल, ओपी बहुगुणा, पुरुषोत्तम भट्ट, एचएन बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें